कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
अशोकनगर, 13 मई । चंदेरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गीराजा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। डग्गीराजा ने यादव समाज काे लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्हाेंने धमकी भरे अंदाज में कहा था, मेरी एक गोली से 6-6 यादव मरेंगे। मैं तो सिंधिया से भी नहीं डरा। उनकी इस बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद यादव समाज में राेष था। करीब 35 लोगों ने सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। मंगलवार कओ अगले ही दिन गिरफ्तारी हुई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चंदेरी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
इस मामले में एसपी विनीत कुमार जैन ने बताया कि चौहान के खिलाफ एक दिन पहले एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस सुबह से ही चौहान के घर के बाहर तैनात थी। इस दौरान वह मौका पाकर घर से बाहर निकल गए। पुलिस ने पीछा किया और शिवपुरी जिले के बामोर कला थाना क्षेत्र के बरतूला गांव से उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें ग्वालियर के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई। जहां उन्हें पेश किया जाएगा।
गाैरतलब है कि रविवार रात को गोपाल सिंह चौहान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने यादव समाज के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा था कि “मेरी एक गोली से छह-छह यादव मरेंगे” और इस प्रकार की अन्य अपमानजनक बातें भी कहीं। इस वीडियो के वायरल होते ही यादव समाज के करीब 35 लोग साेमवार काे थाने पहुंचे और कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके साथ ही वीडियो की पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंप दी गई।
हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद पूर्व विधायक ने वीडियो जारी कर यादव समाज से हाथ जोड़कर माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि ये शब्द मेरे नहीं थे। बातचीत के दौरान गलती से कह दिया। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैं चार बार जनपद अध्यक्ष और तीन बार विधायक रहा हूं। हमेशा मुझ पर यादव समाज का आशीर्वाद रहा है। मुझे वीडियो के माध्यम से बदनाम किया जा रहा है। यादव समाज ने इस माफी को स्वीकार करने से इनकार किया और 15 मई को कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन करने की घोषणा की। उनका मुख्य उद्देश्य पूर्व विधायक के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराना है। इस प्रदर्शन में समाज के सभी लोग भाग लेंगे और पुलिस द्वारा दर्ज की गई सामान्य धाराओं को बढ़वाने की मांग करेंगे।
