RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित, सेगवे परेड ने मोहा मन
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveरायपुर. रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह...
Spread the loveमातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिल...
Spread the loveमहतारी वंदन और सुकन्या समृद्धि योजना...
बीजापुर, 12 मई । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम लिंगापुर में नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता और
सोसाइटी संचालक नागा भंडारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है। हालांकि नक्सलियों ने छह माह के स्वयं के छद्म युद्ध विराम की घाेषणा कर रखी है। इसके बावजूद वे आए दिन कोई न कोई वारदात कर रहे हैं।
नक्सलियों ने इस खूनी वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया। नक्सलियाें ने कांग्रेस कार्यकर्ता नागा भंडारी की उसके घर से कुछ ही दूरी पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। नागा मारूडबाका सोसाइटी का संचालक भी था। इससे इलाके के लोगों में बहुत आक्रोश है। संचालक की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
गाैरतलब है कि 24 अक्टूबर 2024 में मृतक नागा भंडारी के बड़े भाई तिरुपति भंडारी को ग्राम उसूर के पास दिनदहाड़े नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।
