मनोरंजन के पर्दे पर सामाजिक बदलाव की दस्तक: शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से आलोक बाजपेयी ने दिया यातायात जागरूकता का संदेश
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the love *छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
कांकेर, 12 मई । जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बांसला में एक शादी समारोह में पंहुचा एक युवक अपने आपको पुलिस बताकर घूम रहा था, उसने एक बोलेरो वाहन में बाकायदा पुलिस लिखा बोर्ड एवं सायरन भी लगा रखा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक युवक अपने आपको चारामा का टीआई बताता था, लोगों से कहता था मेरे पास गन भी है। इनकी हरकतों को देखकर लोगों को शंका हुआ और इसकी जानकारी भानुप्रतापपुर पुलिस को दी गई । वहीं इस मामले में थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने आज साेमवार काे बताया कि ग्राम बांसला में एक बोलेरो में पुलिस का बोर्ड लगा है और दो दिन से इस इलाके में घूमने की सूचना मिलने पर इसकी तस्दीक के लिए पुलिस टीम माैके के लिए भेजी गई, पूछताछ में ज्ञात हुआ कि कोई पुलिस नहीं है, और पुलिस का बाेर्ड लग बोलेरो वाहन भी पुलिस विभााग की नहीं है । इस पर कार्यवाही करते हुए 2 हजार रुपये की चालान किया गया है, किसी से वसूली, धमकाने की शिकायत नहीं मिली है, कार्यवाही की जा रही है।
