IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 , लखनऊ में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के...
Spread the loveलखनऊ : भारत और वेस्टइंडीज के...
Spread the loveबलरामपुर – बलरामपुर जिले के पस्ता...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस)...
जगदलपुर, 12 मई । जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र अंतर्गत भंगाराम चौक के पास जगदलपुर स्थित सरकारी आवास में आज साेमवार सुबह पीडब्लयूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर डीएस नेताम का शव मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम तक वे कार्यालय में थे, कार्यालय का काम पूरा करने के बाद घर चले गए थे। वहीं रविवार को जब कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने कॉल अटेंड नहीं किया। इसी तरह सोमवार सुबह भी उन्हें कॉल किया गया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। जिसके बाद कर्मचारी उनके घर पहुंचकर घंटी बजाई, लेकिन अंदर से जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। जब अंदर गए तो कमरे की कुर्सी में उनका शव मिला। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि पीडब्लयूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर डीएस नेताम कांकेर जिले के निवासी थे। पिछले लगभग 3-4 वर्षाें से जगदलपुर में पदस्थ थे, वे यहां सरकारी आवास में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि 11 महीने बाद उनका रिटायरमेंट था।
जगदलपुर के एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि घर में चेयर पर शव उनका मिला है। प्रथम दृष्टया प्रकृतिक माैत हाेना प्रतीत हाेता है। शव के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही माैत का करण स्पष्ट हो पाएगा। उन्हाेंने बताया कि उनके परिवार के सदस्याें को इसकी जानकारी दे दी गई है।
