कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
प्रधानमंत्री आवास पर हुई शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा
नई दिल्ली, 11 मई । भारत और पाकिस्तान के बीच भले संघर्ष विराम की घोषणा हो गई हो, लेकिन भारतीय वायुसेना ने रविवार दोपहर सशस्त्र बलों का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी होने का ऐलान किया है। उधर, आज सुबह प्रधानमंत्री आवास पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और शीर्ष सैन्य नेतृत्व के बीच मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा हुई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास पर आज सुबह बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे। इसी बीच भारतीय वायुसेना ने एक बयान में कहा कि चूंकि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है इसलिए समय रहते विस्तृत ब्रीफिंग की जाएगी। वायुसेना ने सभी से अटकलों और असत्यापित सूचनाओं के प्रसार से बचने का आग्रह भी किया है। वायुसेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए।
उधर, संघर्ष विराम की घोषणा होने के बाद भारत और पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) के बीच 12 मई को वार्ता होनी है, जिसमें लिखित तौर पर समझौता होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ शीर्ष बैठक में इसी के सम्बन्ध में चर्चा हुई है।
संघर्ष विराम के बाद सीमावर्ती राज्यों में स्थिति सामान्य दिख रही है। श्रीनगर, बारामूला, उरी, पुंछ में भी रातभर ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की कोई खबर नहीं मिली है। राजस्थान के बाड़मेर में भी स्थिति सामान्य दिख रही है। पंजाब के पठानकोट में स्थिति सामान्य दिखाई दी। अमृतसर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की थी, लेकिन रेड अलर्ट खत्म होने के बाद गतिविधियां सामान्य हो गई हैं।
