Aaj Ka Rashifal: कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना राशिफल
Spread the loveAaj Ka Rashifal 20 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 20 October 2026:...
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
हुबली, 11 मई । युद्ध विराम की घोषणा के बाद भी पाकिस्तान के हमले और उसके दोहरे रवैये पर केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रहलाद जोशी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो दोहरा रवैया अपनाया, उसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। केंद्र सरकार ने सेना को पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी है। भारतीय सेना पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रही है। बड़ी संख्या में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया है।
कर्नाटक के हुबली में रविवार को उन्होंने कहा, “यह सर्वविदित है कि पाकिस्तान ने हमेशा दोहरा रुख और दोहरी नीति अपनाते हुए भारत के प्रति गलत कदम उठाया है। एक बार फिर से यह साबित हो गया है कि पाकिस्तान की सेना वहां निर्वाचित सरकार की बात नहीं सुनती।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तान में 9 से अधिक आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में कई प्रमुख आतंकवादी मारे जा चुके हैं। यह पहली बार है कि देश में आतंकवाद के पूर्ण उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध केंद्र सरकार ने इतना कड़ा रुख अपनाया है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम से पहले ही आतंकवाद को युद्ध मानने का अभूतपूर्व निर्णय ले लिया है। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के सैन्य अभियान महानिदेशक को फोन कर युद्धविराम का अनुरोध किया था। लेकिन अब उन्होंने इसका उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना उस पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है, जिसने हमेशा आतंकवादियों और आतंकवादी संगठनों को समर्थन दिया है।
मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में आतंकवाद पर अंकुश लगा है। 1980 के बाद भारत में आतंकवादी गतिविधियां बड़े पैमाने पर हो रही थीं। लेकिन, अब इन सब पर अंकुश लगा दिया गया है। पहलगाम हमले के बाद यह पहली बार है जब पूरा देश एक साथ आतंकवाद से लड़ रहा है। भारतीय सेना ने बहुत कड़ा जवाब दिया है।
प्रहलाद जोशी ने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है। भारतीय हमेशा से शांतिप्रिय रहे हैं, हम कभी भी किसी पर आक्रमण नहीं करते, लेकिन अगर कोई हम पर आक्रमण करता है, तो हम पीछे नहीं हटेंगे। हम डटकर मुकाबला करेंगे और आक्रमण करने वाले को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे।
