प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
Spread the love नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026...
इस्लामाबाद, 09 मई । भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। गुरुवार देर रात कराची बंदरगाह पर 8 से 12 तेज़ धमाकों की आवाज़ सुनी गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में आपात ब्लैकआउट कर दिया गया और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया।
जवाबी कार्रवाई के तहत भारतीय नौसेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सूत्रों के अनुसार भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह और उससे जुड़े रणनीतिक ठिकानों पर सटीक हमला किया है। यह हमला पाकिस्तान की ओर से बढ़ते हमलों और सीमा पार गतिविधियों के जवाब में किया गया है।
इसी बीच, पेशावर शहर में भी एक जोरदार विस्फोट की खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया और नागरिकों के अनुसार धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि अभी तक विस्फोट का स्थान और कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
भारतीय जवाबी कार्रवाई के इतर बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में भी पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर सिलसिलेवार हमले हुए हैं। पाकिस्तानी सेना के फ्रंटियर कोर मुख्यालय को हथियारबंद लोगों ने निशाना बनाया। यहां कई विस्फोटों के बाद गोलीबारी भी हुई।
इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और देशभर के संवेदनशील ठिकानों पर सुरक्षा कड़ी कर
दी गई है।
