इंदौर दो दिसम्बर, 2021
वर्षा जनित परिस्थितियों को देखते हुए चार दिसंबर को पातालपानी में आयोजित होने वाला जननायक टंट्या मामा बलिदान दिवस कार्यक्रम अब इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। जिला प्रशासन ने इस बाबत सभी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया है कि पातालपानी के लिए तैनात किये गये सभी अधिकारी नेहरू स्टेडियम में व्यवस्था हेतु निर्देशित कर दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री सिंह, डीआईजी श्री मनीष कपूरिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने नेहरू स्टेडियम का मौक़ा मुआयना भी कर लिया है।
