बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की
Spread the loveरायपुर बैलाडिला बुल्स के लिए अपने...
Spread the loveरायपुर बैलाडिला बुल्स के लिए अपने...
Spread the loveसुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता...
Spread the loveमुंबई एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय...
मीरजापुर, 8 मई । लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा चौकी अंतर्गत नैढी कठारी ओवरब्रिज पर एक सड़क हादसे में ट्रक खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में आ रही आवाज की जांच के लिए उतरते समय पीछे से आई एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में चालक को भी हल्की चोटें आई हैं।
वाराणसी से रीवा जा रही एक ट्रक जैसे ही नैढी कठारी ओवरब्रिज पर पहुंची, इंजन में तकनीकी खराबी महसूस होने पर चालक ने ट्रक को सर्विस रोड की पटरी पर खड़ा कर दिया। इसके बाद चालक और खलासी दोनों अपने-अपने ओर से ट्रक की जांच करने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही एक अन्य ट्रक ने खलासी को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में खलासी अनिल(30), पुत्र गणेश, निवासी नामनई थाना रायगढ़ करूहिलियान, रीवा (म.प्र.) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक मोहम्मद को हल्की चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलते ही बरौधा चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लालगंज भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने खलासी को मृत घोषित कर दिया।
पीछे से धक्का मारने वाला ट्रक चालक महेशपुर में ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।
