Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
कोरबा, 06 मई । कोरबा शहर के बुधवारी चौक मेला ग्राउंड के सामने सोमवार रात लगभग 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने माेटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में माेटरसाइकिल सवार को गंभीर चोटें आई हैं और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक ने शराब पी रखी थी और कार क्र. सीजी 12 बीएच 6106 की रफ्तार भी बहुत तेज थी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि माेटरसाइकिल क्र. सीजी 12 बीओ 5557 कार के नीचे दब गई। घटना के बाद शराबी चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना से शहर में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपित चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
