विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveशिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की...
Spread the loveजनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही...
बलरामपुर, 4 मई । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक घर के 35 वर्षीय नौकर ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर फरार हो गया। बच्ची के रोने पर मां ने पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ। पूरी घटना सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के एक परिवार के घर राजकुमार नामक युवक नौकर के रूप में बीते दो वर्षों से काम कर रहा था। इसी दौरान शनिवार को वह दंपति की पांच साल की मासूम बच्ची को खिलाने के बहाने दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया और बच्ची जब रोने लगी तो फरार हो गया। बच्ची को रोता देख उसकी मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी। बच्ची के परिजनों ने घटना की शिकायत भटगांव थाने में दर्ज कराई। भटगांव पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।
इस संबंध में सूरजपुर एएसपी संतोष महतो ने आज रविवार को बताया कि, फरार आरोपित की तलाश में 2 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। आरोपित की तलाश में उसके घर तक पुलिस पहुंची थी, लेकिन वह घर में नहीं मिला। एएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
