विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
इस्लामाबाद, 4 मई । पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा दिखाए जा रहे कड़े रुख से पाकिस्तान खासा भयभीत है। अंतर्राष्ट्रीय जगत से लगातार गुहार लगा रहा है। अब पाकिस्तान ने तुर्की के सामने घड़ियाली आंसू बहाते हुए मदद की गुहार लगाई है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने शनिवार की देर रात इस्लामाबाद में तुर्की के राजदूत डा. इरफान नेजिरोग्लू से बात कीं। सफाई देते हुए कहा कि पहलगाम हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं हैं। साथ ही प्रस्ताव रखा कि वह इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय देशों की टीम से जांच को तैयार हैं। इस जांच टीम में तुर्की भी शामिल हो और पाकिस्तान को न्याय दिलाए। पाकिस्तान अखबार डान के मुताबिक तुर्की के राजदूत से बात कर पाकिस्तान ने अपना पक्ष उनके सामने रखा है।गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने एक ओर सेना को कार्रवाई की कड़ी छूट दे दी है, वहीं सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है। इसके अलावा भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को निकाल बाहर किया है। सभी व्यापारिक गतिविधयों के साथ ही डाक सेवा और हवाई उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिय गया है। इसके चलते पाकिस्तान में कोहराम मच गया है।
