कोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद का शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए चयन
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
कांकेर, 2 मई । जिले के पखांजूर नक्सल प्रभावित पी.व्ही.83 से पी.व्ही.84 तक सड़क निर्माण के दौरान नक्सलियों के इशारे पर वर्ष 2014 में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी करने के मामले में तीन फरार नक्सल सहयोगी बाजूराम नुरेटि, नवलु राम और गणेश मिंज को बांदे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बांदे पुुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तीनों नक्सली सहयोगियों की पहचान घटना के बाद हाे गई थी, लेकिन बीते 10 वर्षों से तीनाें नक्सली सहयोगी फरार थे । बांदे थाना पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाते हुए इन्हें गिरफ्तार करने में सफल रही । पूछताछ में इनके अन्य नक्सली नेटवर्क और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है, इससे अन्य फरार नक्सल सहयाेगियाें एवं नक्सलियाें की धरपकड़ में भी गति मिलेगी । गिरफ्तार तीनों नक्सल सहयोगियों के विरूद्ध बांदे थाना में कार्रवाई उपरांत आज शुक्रवार को न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।
