महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रपति ने सिंहस्थ धर्मध्वज फहरा कर नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ पर्व का किया शुभारंभ
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the love मुंबई, 31 अक्टूबर। महाराष्ट्र के...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
Spread the love – उप मुख्यमंत्री ने सीधी,...
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 2 मई। स्कूली बच्चों को सर्व सुविधायुक्त और बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पुराने एवं मरम्मत योग्य शाला भवनों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला टीकरकला के पुराने शाला भवन का भी जीर्णोद्धार किया जाना है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने शुक्रवार को सुबह स्थल निरीक्षण कर शाला भवन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शाला की प्राचार्य श्रीमती आरती तिवारी से कमरों की संख्या, बच्चों की संख्या, प्रयोगशाला आदि की जानकारी ली।
प्राचार्य ने बताया कि, इस स्कूल में कुल विद्यार्थियों की संख्या 600 से उपर है। पुराने शाला भवन में चार कक्षाएं लगती है। कलेक्टर ने रसायन विज्ञान प्रयोगशाला एवं क्लास रूम का अवलोकन किया। उन्होंने क्लास रूम सहित रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रयोगशाला का जीर्णोद्धार, टाईल्स, रंगाई-पुताई, दरवाजा-खिड़की, शेड आदि निर्माण के लिए अंतिम रूप से प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने और कार्यादेश के बाद छह माह के भीतर कार्य पूर्ण करने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अनुविभागीय अधिकारी आर एस कंवर को निर्देश दिए।
