CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
बलरामपुर, 1 मई। जिला शतरंज संघ बलरामपुर के तत्वावधान में चार मई रविवार की सुबह 10 बजे से ऑफिसर्स क्लब जिला ग्रंथालय बलरामपुर में अण्डर 09,11,13,15,19 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं का शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में सात से 13 आयु वर्ग के दो दो विजेता खिलाडियों को बेमेतरा एवं दुर्ग में होने वाले राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को जिला शतरंज संघ की ओर से बेमेतरा में होने वाली प्रतियोगिता के लिये एण्ट्री फीस एवं निर्धारित टीए, डीए प्रदान किया जाएगा।
इसके साथ ही सीनियर वर्ग के लिये भी इनामी शतरंज प्रतियोगिता आयोजित है इस प्रतियोगिता में जिले के कोई भी नागरिक भाग ले सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आयोजन समिति के एसके वैष्णव, भानुप्रकाश दीक्षित, गौतम सिंह, अमित गुप्ता मंटू, अंश सिंह, विशाल सोनी, मंगलम पाण्डेय सहित बलरामपुर, रामानुजगंज, कुसमी व वाड्रफनगर की ब्लॉक चेस कमेटी से सम्पर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता हेतु प्रवेश शुल्क 100 रुपये निर्धारित है।
