विकसित छत्तीसगढ़ से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveकेंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने किया...
Spread the loveशिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की...
Spread the loveजनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी रही...
बलरामपुर, 29 अप्रैल । बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में आज तड़के सुबह सड़क दुर्घटना हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस इस मामले केस दर्ज कर पीएम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पेंडरी में आज तड़के सुबह स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 30 एफ 3935 में तीन लोग सवार होकर रिश्तेदार के यहां से छठी भोज के बाद हरीगवां की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान पंडारी मोड़ के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर रोड से उतर गई और पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतना जोरदार था कि इसमें अमन भारती (27 वर्ष) परसडीहा निवासी, अमरेश मरकाम (23 वर्ष) पेंडारी निवासी और बिजेंद्र कुमार (25 वर्ष) पोटराही निवासी की मौके पर ही मौत हो गई।
वाड्रफनगर चौकी प्रभारी धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि, घटना आज मंगलवार सुबह दो से पांच बजे की है। सुबह पांच बजे एक ग्रामीण मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। उसी दौरान इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस छह बजे घटनास्थल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवा कर पीएम के लिए वाड्रफनगर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में मर्ग इंटीमेशन और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
