19 अक्टूबर का पंचांग: सुबह 10:52 बजे तक अष्टमी तिथि, जानें नवमी, अमृतकाल और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 19 October 2026:...
Spread the loveसाहू परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा,...
नई दिल्ली, 28 अप्रैल । भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के आरोप में पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनके कुल 63 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। यह प्रतिबंध गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद लगाया गया है और इसमें प्रमुख समाचार आउटलेट और पत्रकार शामिल हैं।
प्रतिबंधित किए गए प्लेटफॉर्म में समाचार आउटलेट डॉन, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, जियो न्यूज और सुनो न्यूज के यूट्यूब चैनल शामिल हैं। पत्रकार इरशाद भट्टी, अस्मा शिराजी, उमर चीमा और मुनीब फारूक के यूट्यूब चैनल भी प्रतिबंधित किए गए हैं। जिन अन्य हैंडल पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें द पाकिस्तान रेफरेंस, समा स्पोर्ट्स, उजैर क्रिकेट और रजी नामा शामिल हैं।
इसके साथ सरकार ने बीबीसी को भी उस शीर्षक पर चेतावनी दी है, जिसमें लिखा था, “पाकिस्तान ने कश्मीर में पर्यटकों पर हुए घातक हमले के बाद भारतीयों के लिए वीजा निलंबित कर दिया है।” बीबीसी ने स्टोरी में आतंकवादी को मिलिटेंट बताया है।
सरकार के मुताबिक ये यूट्यूब चैनल पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों पड़ोसियों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे, भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकी हमले में 25 पर्यटकों और एक कश्मीरी की आतंकवादियों ने निर्मम हत्या कर दी थी।
