छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
रायपुर/भिलाई 27 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार सुबह से घुसपैठियों की खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है कि दुर्ग पुलिस की टीम एएसपी के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर संदिग्धों की पहचान कर रही है।
एसपी विजय अग्रवाल ने तीन एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, अभिषेक झा और पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीम बनाई हैं। सभी अधिकारियों ने रविवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे पूरे पुलिस बल के साथ रेड मारी।सर्चिंग के दौरान पुलिस की टीम ने भिलाई के बॉम्बे आवास से 10, हथखोज से 8 और सुपेला कर्बला मैदान से 6 संदिग्धों की पहचान की है। फिलहाल पुलिस सभी के दस्तावेजों की जांच कर रही है।
दुर्ग ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस ने एक-एक घर की पूरी सघनता से तलाशी ली। लोगों के निवास से संबंधित वैध दस्तावेज चेक किए गए हैं। इसके साथ ही सभी लोगों के फिंगर प्रिंट्स लिए गए। इसे पुलिस अपने ऐप के जरिए आपराधिक रिकार्ड से मिलान करेगी।
उल्लेखनीय है कि केंद्र की माेदी सरकार के फैसले के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा अल्पकालिक वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को जारी चिकित्सा वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध होंगे। सभी पाकिस्तानी नागरिकों 29 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा।
