Aaj Ka Rashifal: मेष राशि की बढ़ेगी तरक्की, तुला को मिल सकता है प्रमोशन, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक
Spread the loveAaj Ka Rashifal 4 November 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 4 November 2026:...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में जुटेंगे देश-दुनिया के टेक-दिग्गज, मुख्यमंत्री जारी करेंगे चार नई टेक-पॉलिसी गाइडलाइन्स
भोपाल, 27 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश को टेक्नोलॉजी और डिजिटल नवाचार का केन्द्र बनाने के उद्देश्य से इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (रविवार को) इसका शुभारंभ करेंगे। कॉन्क्लेव में देश-दुनिया के टेक-दिग्गज शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव चार नई टेक-पॉलिसी गाइडलाइन्स जारी करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी सोनिया परिहार ने बताया कि ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव’ प्रदेश का पहला पूर्णतः सेक्टर आधारित टेक-कॉन्क्लेव होगा, जो फरवरी में भोपाल में आयोजित जीआईएस में प्राप्त निवेश प्रस्तावों को धरातल पर साकार करने का मंच बनेगा। कार्यक्रम में गूगल, माइक्रोटेक, एवीडिया जैसी बिग-टेक कंपनियों सहित 300 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योगपति, नीति-निर्माता और निवेशक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में प्रदेश की चार नई तकनीकी नीतियों–जीसीसी नीति, ड्रोन नीति, सेमीकंडक्टर नीति एवं एवीजीसी-एक्सआर नीति की गाइडलाइन्स जारी करेंगे। यह नीतियां नवाचार, अनुसंधान और निर्माण को प्रोत्साहित कर प्रदेश में क्षेत्रीय स्तर तक तकनीकी उद्य्मिता और क्षमताओं को नई ऊँचाइयाँ देंगी।
उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री नए आईटी पार्क, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स और स्टार्ट-अप इन्क्यूबेटरों का भूमि-पूजन करेंगे। साथ ही ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और इन्क्यूबेशन हब का शुभारंभ के साथ ही प्रमुख निवेशकों के साथ एमओयू और आवंटन-पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे। इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन पोर्टल का शुभारंभ भी किया जाएगा। इस पोर्टल से निवेशकों को प्रोजेक्ट्स की रियल-टाइम ट्रैकिंग और सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा मिलेगी। कॉन्क्लेव में सेक्टर-स्पेसिफिक राउंड टेबल मीटिंग्स, सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार बोर्ड से वीसी संवाद और मुख्यमंत्री की टेक-लीडर्स के साथ वन-टू-वन बैठकें भी होंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कॉन्क्लेव देश-दुनिया के टेक दिग्गजों के लिए निवेश का स्वर्णिम अवसर सिद्ध होगा। राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का यह आयोजन जीआईएस-भोपाल में आए निवेश प्रस्तावों को मूर्त रूप देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मध्य प्रदेश को भविष्य के डिजिटल भारत में अग्रणी बनाने और जीआईएस-भोपाल की निवेश प्रतिबद्धताओं को साकार करने की दिशा में ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025’ एक निर्णायक पहल सिद्ध होगी।
