CG : दंतैल हाथी की दस्तक: 10 किमी दायरे के गांवों में हाई अलर्ट; वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Spread the loveधमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के...
Spread the loveधमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के...
Spread the love‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन...
Spread the loveडीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में...
बलरामपुर, 27 अप्रैल । बलरामपुर जिले में राजस्व पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के साथ सचिव और कोषाध्यक्ष के पद के लिए शनिवार देर शाम जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम में चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष के लिए दो दावेदार धिरेंद्र उर्मलिया और चंचल मिरी ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव में मौजूद जिले के पटवारियों ने वोटिंग में भाग लिया।
इस चुनाव में धिरेंद्र उर्मलिया जीत हासिल कर पटवारी संघ के नये जिलाध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित हुए। सचिव के पद के लिए विजय लकड़ा और कोषाध्यक्ष पद के लिए विद्यासागर गुप्ता को सर्व सम्मति से चुना गया है।
पटवारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष फारूक जावेद ने कहा कि, राजस्व पटवारी संघ का हर तीन साल में जिलाध्यक्ष का चुनाव होता है। यह रूटीन प्रकिया है. यहां पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए दो कैंडिडेट थे। इस चुनाव में जीत हासिल कर धिरेंद्र बलरामपुर जिले के जिलाध्यक्ष बने है। इसके साथ संघ के जिला सचिव और कोषाध्यक्ष को निर्विरोध सर्व सम्मति से चुने गए हैं।
