वनांचल में उम्मीदों का जल
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल...
Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल...
Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
रायपुर, 26 अप्रैल । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शनिवार दोपहर रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, पहलगाम की घटना पर केंद्र सरकार ने तत्परता से कार्रवाई की है। इससे जम्मू कश्मीर और पहलगाम का वातावरण सामान्य हुआ है। वहीं अमरनाथ यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है, लगातार पंजीयन हो रहा है। ये बताता है कि, लोग भारत सरकार की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं।
साव ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना बार्डर पर जारी मुठभेड़ के बाद नक्सलियों द्वारा पत्र जारी करने पर कहा कि, सुरक्षाबलों ने पिछले 15 महीने में लगातार प्रहार किया है। इससे नक्सलियों में डर और खौफ पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि, सरकार ने लगातार नक्सलियों को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए अपील की है, हमारी सरकार ने नई पुनर्वास और राहत नीति भी बनाई है, नक्सली उसका लाभ उठाएं। लेकिन नक्सलियों ने सरकार की अपील को दरकिनार कर दिया है। नक्सली जब तक हथियार नहीं डालेंगे, तब तक सुरक्षाबल अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे।
