BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
विवाह कार्यक्रम में पॉलिथीन पैक सेव बूंदी खाने से बिगड़ी तबियत-
काेरबा 25 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी काेरबा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जसमें कोरबा ब्लॉक के उरगा थाना क्षेत्र के भैंसमा गांव के पहरी पारा में आयोजित एक विवाह समारोह में फूड प्वाइजनिंग की घटना से हड़कंप मच गया। पॉलिथीन में पैक सेव बूंदी खाने के बाद 43 बच्चे और 8 बड़े उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए गए।
डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल उपचार शुरू किया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी का उपचार जारी है। डीन डॉ. के.के. सहारे ने जानकारी दी कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं और 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में वितरित सेव बूंदी का स्वाद अजीब था, खाने के कुछ देर बाद ही तबीयत बिगड़ने लगी। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
