नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और रॉकिंग स्टार यश ने की ‘रामायण’ के ग्लोबल कैंपेन की घोषणा, कल रिलीज़ होगा इंटरनेशनल ट्रेलर
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the loveमुंबई, भारत से पूरी दुनिया तक”:...
Spread the love इंदौर/देवास, 14 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love नई दिल्ली, 14 अक्टूबर ।...
नई दिल्ली, 19 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17वें लोक सेवा दिवस के अवसर पर 21 अप्रैल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में लोक सेवकों को संबोधित करेंगे। वह लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा से ही देश भर के लोक सेवकों को नागरिकों के हित में समर्पित होने, जन सेवा के लिए प्रतिबद्ध होने और अपने काम में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
पीएमओ के अनुसार इस साल प्रधानमंत्री लोक सेवकों को जिलों के समग्र विकास, आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम और नवाचार की श्रेणियों में 16 पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसके माध्यम से उन्हें आम नागरिकों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
