डीयू में एनएसयूआई की ‘कैंपस बचाओ यात्रा’ मंगलवार से शुरू, मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी
Spread the loveनई दिल्ली, 21 सितंबर। दिल्ली विश्वविद्यालय...
Spread the loveनई दिल्ली, 21 सितंबर। दिल्ली विश्वविद्यालय...
Spread the love गिरफ्तारी रद्द होने के बाद...
Spread the love अररिया 21 सितम्बर। बिहार राज्य...
नई दिल्ली, 18 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने इस उपलब्धि को दुनिया भर में हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया।
प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया जाना हमारे शाश्वत ज्ञान और समृद्ध संस्कृति को वैश्विक मान्यता प्रदान किया जाना है। गीता और नाट्यशास्त्र ने सदियों से सभ्यता और चेतना का पोषण किया है।
इससे पहले केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किए जाने की जानकारी साझा की थी।
