नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
जगदलपुर, 17 अप्रैल । बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस. के मार्गदशन में वित्तीय वर्ष 2024-25 मे खनिज विभाग बस्तर द्वारा सतत निगरानी व परिश्रम के फलस्वरूप लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 15 करोड़ खनिज राजस्व लक्ष्य प्राप्त हुआ था । जिसके विरूद्ध 16 करोड़ 52 लाख रुपये अर्थात लक्ष्य 110.31 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति की गई है।
जिला में मुख्य खनिज मद में 2,86,495 रुपये, गौण खनिजों से 7,79,12,001 रुपये, अर्थदण्ड एवं राजसात से 8,54,04,105 रुपये, तथा विविध प्राप्तियां 16,38,305 रुपये, राशि प्राप्त हुई है।खनिज अधिकारी एवं खनिज विभाग द्वारा सतत मानिटिरिंग करते हुये वित्तीय वर्ष 2024-25 में खनिजों का अवैध परिवहन के 172 प्रकरण दर्ज कर 53,98,513 रुपये एवं अवैध उत्खनन के 26 प्रकरण में 17,92,240 रुपये एवं अवैध भण्डारण के 6 प्रकरण में 5,10,870 खनिज मुरूम के परिवहन अनुमति स्वीकृत कर 13,25,000 रुपये रायल्टी राशि शासकीय कोष में जमा कराया गया है। उक्त जानकारी खनिज अधिकारी, खनिज शाखा जिला बस्तर के द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।
