उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में मां महामाया और मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Spread the loveउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा...
Spread the loveउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा...
Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल...
Spread the loveनई दिल्लीनई दिल्ली में 8 अक्टूबर...
रायपुर, 17 अप्रैल ।पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में हिन्दुओं को निशाना बनाए जाने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निंदा की है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा है कि पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में आततायियों की भीड़ द्वारा हिंदुओं की हत्या, लूटपाट, मंदिरों को ध्वस्त करने जैसे कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मुस्लिम वोट बैंक की लिप्सा में दंगाइयों का तुष्टीकरण दुःखद है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आज किये गए पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा है कि ममता जी, इतिहास आपको ऐसी निर्ममता के लिए कभी माफ नहीं करेगा। आप बंगाल के आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों की रक्षा करने में विफल तो रही ही हैं, संदेशखाली समेत हर मामले में आपने हमेशा जाने-अनजाने यह संदेश देने की कोशिश की है कि आपकी सरकार इन दंगों को प्रश्रय दे रही है।
कृपया अपनी संवैधानिक शपथ की चिंता कर लीजिये। आप केवल एक समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की मुखिया हैं। पश्चिम बंगाल के सभी निवासियों की सुरक्षा आपका प्राथमिक दायित्व है। राजनीतिक लाभ-हानि की दृष्टि से ऐसे मामले को देखना छोड़ दीजिए। कृपया, जनता की रक्षा कीजिये।
