वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर – मंत्री टंक राम वर्मा
Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17...
Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17...
Spread the loveरायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...
Spread the loveरायपुर – सेवा संकल्प अभियान के...
भोपाल, 15 अप्रैल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय ने योग गुरु बाबा रामदेव के हाल ही में शरबत पर की गई टिप्पणी को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता ने बाबा पर अपने उत्पादों के प्रचार के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बाबा रामदेव ने अपने उत्पादों के प्रचार के दौरान ऐसी टिप्पणी की है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। बाबा रामदेव ने हाल ही में अपने एक शरबत के प्रचार के लिए देश के एक प्रतिष्ठित शरबत ब्रांड पर टिप्पणी की थी कि उस ब्रांड को खरीदने से देश में मदरसे बनेंगे। इस बयान पर आपत्ति जताते हुए दिग्विजय सिंह ने थाने में शिकायत की है।
दिग्विजय सिंह का कहना है कि जिसने यह बयान दिया है, मौजूदा कानून के तहत उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं एक सप्ताह तक इंतजार करूंगा, यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा। इस मामले पर अतिरिक्त डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे ने पुष्टि करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह लिखित शिकायत की है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
