सेवा संकल्प अभियान अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveउद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और आधुनिक...
Spread the loveसेवा मेरा योगदान‘ की भावना के...
बीजापुर, 15 अप्रैल । नगरपालिका बीजापुर के शांति नगर वार्ड में एक पानी टैंकर के चालक को आज मंगलवार सुबह पुलिस के द्वारा पीटे जाने की घटना के बाद नगरपालिका कर्मचारियों में गुस्सा है, और शांति नगर वार्ड में पिछले दो दिनों से पानी टैंकर की आपूर्ति बंद हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, टैंकर चालक अपने ट्रैक्टर से पानी ले जा रहा था। सड़क पर खड़ी एक मोटर साइकिल से थोड़ी सी टक्कर हो गई। इस घटना में शामिल पुलिस कर्मियों (जिनकी स्वं की मोटरसाइकिल नहीं थी) ने टैंकर चालक के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद नगरपालिका कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए शांति नगर वार्ड में पानी टैंकर की आपूर्ति बंद कर दी है। उनका कहना है कि पुलिस कर्मियों ने बिना वजह टैंकर चालक को प्रताड़ित किया, जबकि वह केवल अपना काम कर रहा था। इसकी शिकायत नगर पंचायत सीएमओ को ट्रैक्टर चालकों द्वारा की जा चुकी है। स्थानीय लाेगाें ने शांति नगर वार्ड में पानी की आपूर्ति तुरंत बहाल करने की मांग की है ।
