छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश...
Spread the love00 बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़ थीम पर...
बलरामपुर, 14 अप्रैल । बलरामपुर जिले में गरज-चमक के साथ आज दोपहर जमकर बारिश हुई। पिछले दो-दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश ने किसानों का सर दर्द बढ़ा दिया है। गेहूं और महुआ की फसल को इससे नुकसान होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। विभाग के अनुसार, आज दिन में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज की गई है। वहीं आज हुई बारिश के कारण रात में ठंड बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान के मुकाबले रात में 11 डिग्री पारा गिर सकता है। फिलहाल गेहूं के फसल की कटाई का समय है। लेकिन आज तेज गरज-चमक से हुई बारिश के कारण फसलों को नुकसान होने की संभावना अब बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे संभाग में बारिश की संभावना है। आठ अप्रैल से एक विक्षोभ सक्रिय हुआ है। वहीं, पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु के बीच द्रोणिका प्रभावी है, इसी वजह से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। इसका असर आज और कल दो दिन देखने को मिलेगा।
