सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17...
Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17...
Spread the loveजापान की एहिमे यूनिवर्सिटी के 17...
Spread the loveभानुप्रतापपुर। अंतागढ़ के पास कुहचे गांव...
बिलासपुर, 14 अप्रैल । शहर के रामा मैग्नेटो मॉल के पास साेमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम अंजू टंडन है, जो मुंगेली निवासी थी और बिलासपुर के रामा मैग्नेटो मॉल में काम करती थी। आज सुबह जैसे ही वह काम पर निकली, व्यापार विहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 10 एयू 9983 ने उसे रौंद दिया। महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे खड़ी कंटेनर से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतिका के परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद से फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।
