24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
रायपुर, 14 अप्रैल । रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्राम कन्हेरा में छह गायों की संदिग्ध मौत पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोमवार को इस घटना की जांच के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू के नेतृत्व में पाँच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
कांग्रेस का आरोप है कि शासकीय गौठान को बंद कर दिए जाने के कारण बड़ी संख्या में गायें भटकने को मजबूर हो गईं, जिससे अब तक लगभग 50 गायों की मौत हो चुकी है। पार्टी ने इसे शासन की घोर लापरवाही बताया है। प्रदेश कांग्रेस ने संयोजक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू के नेतृत्व में छाया वर्मा पूर्व सांसद, अनिता शर्मा पूर्व विधायक, पंकज शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष व उधोराम वर्मा अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी को जांच समिति का सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा रविवार की देर शाम काे जारी आदेश में समिति को निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल कन्हेरा गांव का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात करें, घटनास्थल की वस्तुस्थिति की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द पार्टी को सौंपे। कांग्रेस ने इस घटना को गौवंश के साथ अमानवीय व्यवहार करार देते हुए राज्य सरकार से जवाबदेही तय करने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
