Aaj ka Panchang 13 October 2026: शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 13 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 13 October 2026:...
Spread the loveमेषआज एक शानदार दिन के लिए...
Spread the loveछत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों...
जगदलपुर, 13 अप्रैल । स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के एक दिवसीय बस्तर प्रवास में रविवार को जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस., एसपी शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर सीपी बघेल और अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके उपरांत कुछ देर रुककर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हेलीकप्टर के माध्यम से अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुकमा प्रवास पर रवाना हाे गये। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा बस्तर सांसद महेश कश्यप के साथ सुकमा पहुंचे। सर्किट हाउस सुकमा में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। गृह मंत्री नक्सल समस्या पर निर्णायक रणनीति बनाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर प्रशासनिक एवं सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
