20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 20 October 2026:...
Spread the loveSpread the love
जम्मू, 12 अप्रैल । पाकिस्तान की सेना ने शुक्रवार देररात जम्मू के अखनूर के पुलिस स्टेशन खौर के अंतर्गत केरी-बट्टल सेक्टर में तैनात 09 पंजाब (सेना) द्वारा संचालित भारतीय अग्रिम चौकी पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इसके जवाब में भारतीय सेना (09 पंजाब और 18 मराठा एमएलआई) ने भी गोलीबारी कर जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान अखनूर सेक्टर में कल रात आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल सेना के जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) ने शनिवार को दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि सेना ने केरी-बट्टल सेक्टर में अग्रिम चौकी के पास आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई की गई जिसके परिणामस्वरूप कुछ गोलीबारी हुई। इस घटना में एक जेसीओ 12 गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि बेहतरीन प्रयासों के बावजूद गंभीर रूप से घायल जेसीओ को बचया नहीं जा सका। वह कर्तव्य पथ पर शहीद हो गए।
