वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Spread the love00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय...
Spread the love00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय...
Spread the love इंदौर, 4 अक्टूबर 2026। लाभगंगा...
Spread the loveरायपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
जगदलपुर, 11 अप्रैल । बस्तर जिले में पुलिस ने 10 चोरी के मोटरसाइकिल के साथ चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना नगरनार में आज शुक्रवार को कार्रवाई उपरांत चारों आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी के आरोपिताें की पतासाजी के दौरान चार संदिग्धों राजेश भतरा उर्फ राजू, अजय हरिजन, दिवाकर उर्फ दिवा भतरा, दिलीप हरिजन काे गिरफ्तार कर पूछताछ में 10 मोटरसाइकिल चाेरी करना स्वीकार करने पर उनके कब्जे से चाेरी के 10 मोटरसाइकिल एवं चाेरी में उपयाेग किया गया मास्टर चाबी बरामद कर जब्त किया गया है। थाना नगरनार में आज शुक्रवार काे कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार चाराें आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जगदलपुर के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नगरनार में पीड़ित गणेश पंडवानी निवासी ग्राम झरनीगुडा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 5 अप्रेल 25 को अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-17-केजे-7623 को लेकर चोकावाड़ा मेला स्थल में नाट देखने गया था, जिसे किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर माल-मुल्जिम पतासाजी में लिया गया। अज्ञात आरोपित की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गगन कुमार के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर पतासाजी के दाैरान संदेही राजेश भतरा उर्फ राजु, अजय हरिजन, दिवाकर उर्फ दिवा भतरा व दिलीप हरिजन को तलब कर पूछताछ किया गया जो विगत दो वर्षों से राजेश भतरा उर्फ राजु की अगुवाई में गैंग बनाकर आस-पास के बाजार मेला स्थल में मोटरसाइकिल चोरी करते थे। इनके कब्जे से चोरी के 10 मोटरसाइकिल एवं चाेरी में उपयाेग किया गया मास्टर चाबी बरामद कर जब्त किया गया। इस मामले में महत्वपुर्ण भूमिका अदा करने वाले गगन कुमार भापुसे. (परि.) प्र.आर. अहिलेश नाग खेदुराम ठाकुर रमेश पासवान प्र.आर. पीलेश्वर साहु आरक्षक विक्रम उरांव आरक्षक धर्मेन्द्र नेताम आर चद्र कुमार कंवर का योगदान रहा।
