रायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को 12वें राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में मिला सम्मान
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveरायगढ़ के छात्र कृष्ण अग्रवाल को...
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
रायपुर, 11 अप्रैल । भारतीय कला एवं संगीत को प्रोत्साहन एवं संरक्षण देने के उद्देश्य से राज्यपाल रमेन डेका द्वारा अपने स्वेच्छानुदान मद से असम नाट्य सम्मेलन जिला नौगांव असम को दाे लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इस राशि को एक संयुक्त फिक्स डिपाजिट खाते में रख कर उससे प्राप्त ब्याज से प्रतिवर्ष ‘छत्तीसगढ़ के राजा चक्रधर सिंह‘ के नाम पर उत्कृष्ट अभिनेता को सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि, रायगढ़ के राजा चक्रधर सिंह ने भारतीय संगीत एवं नृत्य कला को एक नई पहचान दी। उन्होंने कला के क्षेत्र में रायगढ़ घराना नाम से एक नई शैली की स्थापना की। उनके नाम पर दिया जाना वाला यह सम्मान असम नाट्य सम्मेलन जैसी संस्था को संबल प्रदान करेगा तथा रंग मंच में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करेगा। यह भारत की बहु-सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
