उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the love 50 सीटों के साथ इसी...
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...
मांडव. :-(संवाददाता विजेंद्र चिंटू पाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज मांडू पहुँचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भावभीना स्वागत किया गया। मांडू हैलीपेड में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर नीना वर्मा धार विधायक प्रदेश के पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव,
कई जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मांडू की पहचान प्रसिद्ध ऐतिहासिक खुरासानी इमली भेंट की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीनदयाल अंत्योदय योजना शहरी
आजीविका मिशन के तहत स्थानीय महिलाओं को दिए जा रहे मांडव प्रिंट प्रशिक्षण को देखा। उन्होंने कला के संरक्षण में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका को सराहा। उन्होंने प्रशिक्षण
प्राप्त कर रही समस्त महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माण्डू के प्रसिद्ध चतुर्भुज श्रीराम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम की प्रतिमा के भी दर्शन किए। उन्होंने
यहां मंदिर के महाराज एवं अन्य संतों से भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि इस मंदिर में दर्शन का अवसर मिला। यहां
भगवान श्रीराम की अद्भुत और अद्वितीय मूर्ति है। यह ऐतिहासिक भी है। भगवान राम जी चतुर्भुज रूप में है। इसमें भगवान राम के साथ विष्णु भगवान की झलक भी दिखाई देती
है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विरासत से विकास की ओर बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में पर्यटन केन्द्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
