मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Spread the loveपर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और...
Spread the loveपर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और...
Spread the loveइंदौर। महान पार्श्व गायक किशोर कुमार...
Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की...
सुकमा, 10 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने सुकमा और कोंटा में 6 जगह एक साथ छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सीपीआई के बड़े नेताओं के घर यह कार्रवाई की गई है। सभी स्थानों पर दोनों टीमें जांच कर रही हैं। घर में मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के रिश्तेदार और अन्य 5 तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर आज गुरुवार सुबह 6 बजे से टीम पहुंची है । छापे की कार्रवाई तेंदूपत्ता बोनस फर्जीवाड़े से जुड़े हाेने की बात कही जा रही है। तेंदूपत्ता प्रबंधकों के ठिकानों पर छापेमारी के लिए एसीबी और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईओडब्ल्यू के 10 से 13 अधिकारी 2 गाड़ी मे स्थानीय पुलिस के साथ जांच के लिए पहुंचे हैं।कोंटा, एर्राबोर, पलाचलमा के प्रबंधकों के घरों में छापा पड़ा है। इसी मामले में डीएफओ अशोक पटेल निलंबित किए गए थे। विदित हाे कि इससे पूर्व रायपुर से पहुंची एसीबी और ईओडब्ल्यू के 13 अधिकारियाें की टीम ने रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत 14 ठिकानों पर कार्रवाई की थी। सुकमा में निलंबित डीएफओ अशोक पटेल सहित छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर जांच की गई थी। बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंद के जगदलपुर स्थित मकान में भी दबिश दी गई थी।
