वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Spread the love00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय...
Spread the love00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय...
Spread the love इंदौर, 4 अक्टूबर 2026। लाभगंगा...
Spread the loveरायपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
रायपुर 9 अप्रैल।छत्तीसगढ़ में 8 अप्रैल से सुशासन तिहार की शुरुआत हो गई है। यह कार्यक्रम जन समस्याओं के जल्द समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिले, इसलिए सभी जिलों के निकाय और पंचायताें में आयाेजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार काे कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर जिले के मंदिर हसौद क्षेत्र के वार्ड 7 तथा आरंग ब्लॉक के ग्राम पंचायत कार्यालय छतौना तथा नवागांव का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्राप्त आवेदनों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर डॉ सिंह ने आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्या जानी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन तथा एसडीएम आरंग पुष्पेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
