एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
Spread the loveद पार्क इंदौर के एपिसेंटर में...
Spread the love ‘GEN-Z Charcha’ का आयोजनइंदोरीएक्स (IndoriX),...
रायपुर 7 अप्रैल । छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित की गई है। इसके लिए व्यापम द्वारा अभ्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है।
प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 28 मार्च से शुरू हो गई है। प्री बीएड एवं प्री डीएलएड में इच्छुक अभ्यार्थी 25 अप्रैल 2025 तक शाम 5:00 बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए त्रुटि सुधार की तिथि 26 अप्रैल से 28 अप्रैल शाम 5:00 बजे तक तय किया गया है। व्यापम द्वारा प्री बीएड एवं प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथि 22 अप्रैल 2025 निर्धारित किया गया है। परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाईट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर अवलोकन कर सकते हैं।
