वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Spread the loveSING फोरम 2026 में सहभागिता के...
Spread the loveSING फोरम 2026 में सहभागिता के...
Spread the loveबस्तर-सरगुजा के दुर्गम अंचलों में आवागमन...
Spread the loveमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा...
बलौदाबाजार, 6 अप्रैल। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि के अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर रविवार क़ो तहसील सिमगा के ग्राम खिलोरा में अवैध अतिक्रमण के प्रयासों पर राजस्व विभाग़ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर मुक्त कराया।
सिमगा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंशुल वर्मा ने बताया कि, ग्राम खिलोरा के ग्रामीणों से राइस मिलर रौनक अग्रवाल के द्वारा किए जा रहे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी प्राप्त हुई। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार एसडीएम सिमगा के द्वारा तहसीलदार सिमगा के नेतृत्व में दल बना कर विवादित भूमि का नाप कर तत्काल उचित कार्यवाही हेतु आदेश जारी किया गया। राजस्व दल द्वारा मौके पर विवादित भूमि का नाप-जोख किया गया एवं की गई जांच के आधार पर शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के प्रयास क़ो बुलडोजर चला कर तत्काल रोक गया। कार्रवाई के दौरान ग्राम खिलोरा के ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि, तिल्दा निवासी राइस मिलर रौनक़ अग्रवाल द्वारा ग्राम खिलोरा में जमीन खरीदकर राईस मिल स्थापित किया जा रहा है। मिलर के द्वारा खरीदी गई जमीन के साथ शासकीय जमीन पर पोल गाड़कर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों के द्वारा इस अतिक्रमण के प्रयास की सूचना एसडीएम सिमगा को दी गई जिस पर कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर आज बड़ी कार्यवाही की गई।
