CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा देना पड़ा भारी, जेल प्रशासन ने किया सस्पेंड, जाने पूरा मामला …!!
Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में बंद...
Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में बंद...
Spread the loveरायपुर। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...
Spread the love इंदौर। केयर सीएचएल हॉस्पिटल में...
नई दिल्ली, 05 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर राष्ट्र निर्माण में इस क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया। 1964 से यह दिवस देश में हर साल मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ”आज, राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर, हम भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास और राष्ट्र निर्माण में इस क्षेत्र द्वारा निभाई गई भूमिका को याद करते हैं। हम भारत की प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र और अपने बंदरगाहों को मजबूत करना जारी रखेंगे।”
उल्लेखनीय है कि 05 अप्रैल को राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाने का कारण ऐतिहासिक है। द सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी लिमिटेड के पहले जहाज एसएस लॉयल्टी का उद्यम भारत के नेविगेशन में ऐतिहासिक क्षणों में से एक माना जाता है। इसने यूनाइटेड किंगडम के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी।
राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर देश में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को ‘वरुण’ नामक पुरस्कार प्रदान किया जाता है। समुद्री प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र के प्रति इसकी असाधारण प्रतिबद्धता उन लोगों का सम्मान करती है जिन्होंने समुद्री और शैक्षिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
