बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश
Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों...
Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों...
Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा...
Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव...

प्रख्यात समाजसेवी स्व. लाला अमरनाथ और टेपा के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. शिव शर्मा की स्मृति को समर्पित इस वर्ष के टेपा सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव होंगे। टेपा सम्मलेन में नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा , विक्रम विवि कार्यपरिषद सदस्य श्री राजेशसिंह कुशवाह, वरिष्ठ पत्रकार श्री धनञ्जय प्रताप सिंह , शहर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ताc श्री मुरारीलाल पाठक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश भाटी आदि को टेपा अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है | सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मंत्री श्री सज्जनसिंह वर्मा करेंगे।
52 वें टेपा सम्मेलन में राधा लाला अमरनाथ स्मृति टेपा सम्मान प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय स्टेंड अप कॉमेडियन और हास्य अभिनेता एहसान कुरैशी को प्रदान किया जाएगा |टेपा सम्मेलन में पंडित सूर्यनारायण व्यास स्मृति टेपा सम्मान कवि गौरव शर्मा को, सांदीपनि न्यास टेपा सम्मान कवि श्री जानी बैरागी को, रंगकर्मी भगवती शर्मा स्मृति टेपा सम्मान कवयित्री जीनत एहसान को , स्व. रणछोड़सिंह आंजना स्मृति टेपा सम्मान कवि कुलदीप रंगीला कोd और स्व. किशनलाल जायसवाल स्मृति टेपा सम्मान प्रसिद्ध हास्य कवि अशोक भाटी को प्रदान किया जाएगा | टेपा सम्मलेन में मीडिया को प्रदान किये जाने वाले सम्मान के अंतर्गत पत्रकार मानसिंह बैस स्मृति राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान ख्यात पत्रकार दीपक चौरसिया को, स्व. सत्यनारायण गोयल स्मृति सम्मान पत्रकार श्री बसंत शर्मा को, एडवोकेट ज्ञानस्वरूप श्रीवास्तव स्मृति सम्मान पत्रकार श्री जितेन्द्र सिंह चौहान को एवं स्व. कन्हैयालाल भूतड़ा स्मृति सम्मान फोटो जर्नलिस्ट नीलेश राव खोयरे को प्रदान किया जा रहा है | टेपा सम्मेलन में गणेश चिन्तामण शास्त्री पंडा नाहरवालाr स्मृति टेपा सम्मान नृत्य शिरोमणि डॉ. हरिहरेश्वर पोद्दार को एवं स्व. आरक्षक आशा बैस स्मृति टेपा सम्मान सीएसपी सुश्री दीपिका शिंदे को प्रदान किया जा रहा है | कानूनविद स्व. बालकृष्ण उपाध्याय स्मृति टेपा सम्मान हास्य कवि सुनील निराला को प्रदान किया जा रहा है। मानव कला संकेत टेपा सम्मान प्रख्यात चित्रकार सुश्री गौरी पालेकर को प्रदान किया जा रहा है |
टेपा सम्मेलन के सूत्रधार प्रसिद्ध कवि श्री दिनेश दिग्गज एवं अशोक भाटी एवं सहयोगी सुरेन्द्र सर्किट , सुश्री प्रेमशीला श्रीवास्तव हैं। वेशभूषा का जिम्मा श्री अब्दूल गयूर का रहेगा। टेपा स्वागत नृत्य डॉ. हरीश पोद्दार प्रस्तुत करेंगे। ध्वनि संयोजन का जिम्मा फेमस रेडियो का रहेगा। टेपा सम्मेलन की प्रबन्ध टीम में दीपक शर्मा, अविनाश गुप्ता (रिंकू), विशाल हाड़ा, मंजीत सिंह, शकील खान,आशीष उपाध्याय , मुकेश जोशी , दीनदयाल बडोदिया, भूपेन्द्र भूतड़ा, राजू भार्गव, परेश नीमा, राबिन चौपड़ा, विवेक जायसवाल, जगदीश ललावत, गोविन्द गुरू, नीलेश योगी , धर्मेन्द्र ठाकुर , मनेन्द्रसिंह सिकरवार, सुभाष यादव ,संचित शर्मा , प्रतीक जैन ,संजय तोमर , अब्दुल हाई, सुरेन्द्रसिंह, अनिल कुरेल, विशाल चौरसिया, शिवेन्द्रसिंह, अभिषेक निगम , विश्वेन्द्र सिंह, विवेक माहुरकर, तरूण अग्रवाल, डा. सादिक मन्सूरी,सचिन कासलीवाल, आभास उपाध्याय, भगवान सिंह आंजना , दिनेश अनल आदि सम्मिलित हैं। स्वागत समिति में योगेश शर्मा, सुमित नारंग, आशीष शर्मा, प्रवीण वशिष्ठ, कुलभूषण जुनेजा, अतुल जैन, धीरज जैन, अफसर पटेल, महेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र गुप्ता हैं। चर्चा के दौरान डॉ.हरीशकुमार सिंह ,शिवा खत्री आदि उपस्थित थे।
टेपा सम्मेलन 8.00 बजे प्रारम्भ होगा। आयोजन श्रोता-दर्शकों के लिये निःशुल्क रहेगा।
