यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
oplus_32
बलरामपुर, 30 मार्च । जिले के रामानुजगंज में हजारों फीट ऊंची श्री मालकेतु पर्वत की चोटी पर माता वैष्णोदेवी का मंदिर है। सात पहाड़ियों के बीच मां वैष्णोदेवी विराजमान है। इस मंदिर के बारे में ऐसी आस्था है कि जो भी श्रद्धालु सच्ची श्रद्धा के साथ मनोकामना लेकर यहां आते हैं, मां उनकी मुरादें पूरी करतीं हैं।
आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। आज सुबह से ही भक्तों का मंदिर में तांता लगने लगा है। पहाड़ी पर मां वैष्णो देवी के मंदिर की स्थापना 16 अप्रैल 2014 में की गई थी, लेकिन यहां 2014 से भी कई साल पहले से भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचते रहे हैं।
पहाड़ी मंदिर के पुजारी पवन पांडेय ने बताया कि, जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ यहां आते है, मां सबकी मुरादें पूरी करतीं हैं। हर साल नवरात्रि में यहां भक्तों का तांता लगा रहा है। श्रद्धालु यहां माता रानी के दरबार में दर्शन करने आ रहे है।
