वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
Spread the love00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय...
Spread the love00 भारत सरकार के विदेश मंत्रालय...
Spread the love इंदौर, 4 अक्टूबर 2026। लाभगंगा...
Spread the loveरायपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
बलरामपुर, 28 मार्च । जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष केपी सिंहदेव का पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की देर शाम को बलरामपुर कांग्रेस कार्यालय में स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सिंहदेव ने कहा कि जिले में पार्टी को और मजबूत बनाने का हमने संकल्प लिया है हमारा संघर्ष सड़कों पर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि अपने संगठन में हर वर्ग के लोगों को जोड़ते हुए मूलभूत सुविधाओं का बेहतर ख्याल रखते हुए समय-समय पर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा किए गए वादों को न पूरा करने पर खुलकर विरोध किया जाएगा।
वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में हमेशा पार्टी के लिए बेहतर कार्य करने का प्रयास किया है और आगे भी करता रहूंगा। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह, डॉ. प्रीतम राम, डॉ. अजय तिर्की ने भीं अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता एवं राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह, रामानुजगंज ब्लॉक अध्यक्ष मधु गुप्ता, विजय पैकरा, जितेंद्र गुप्ता, हरीश मिश्रा, अब्दुल्ला खान, नन्हेंलाल गुप्ता, अशोक सिंह, राजू, संजीव गुप्ता, संजीत गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, अर्जुन यादव, हीरालाल यादव, गोविंद राम, कृपाशंकर, अजय नारायण गुप्ता, समीर सिंह, बालमुकुंद सिंह, बुद्धदेव पोया, उर्मिला पोर्ते, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
