फिक्की एफएलओ के रेट्रो गरबा में 200 से अधिक महिलाओं ने कृष्ण थीम पर किया गरबा
Spread the love इंदौर, 29 सितंबर 2026: फिक्की...
Spread the love इंदौर, 29 सितंबर 2026: फिक्की...
Spread the loveइंदौर में ऐतिहासिक विलीज वाहनों और...
Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में...
बीजापुर/रायपुर, 28 मार्च । छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पालनार कैंप से शुक्रवार सुबह एरिया डॉमिनेशल के लिए निकली सुरक्षाबलों की टीम ने चेरपाल से दो किमी दूर पालनार रोड पर नक्सलियों के लगाए गए 45 किलोग्राम के आईईडी बरामद किया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि नक्सलियों के सुरक्षाबलों के पार्टी वाहन को निशाना बनाने के लिए 45 किलोग्राम का आइईडी चेरपाल- पालनार मार्ग में लगाया गया था। आईईडी कमांड स्विच सिस्टम से लगाया गया था, जिसका स्विच लगभग 150 मीटर की दूरी पर था। नक्सली इससे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। लेकिन इससे पहले ही सीआरपीएफ और डीआरजी जवानों ने इसे डिफ्यूज कर दिया। जवानों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
बीजापुर के पुलिस अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 222 वीं बटालियन का एक दल पालनार शिविर से गश्त पर रवाना हुआ था।आज सुबह वापसी के दौरान लगभग 8:30 बजे चेरपाल गांव से 2 किलोमीटर की दूरी पर पालनार मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग का पता चला।इसमें लगभग 45 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बीडीएस बीजापुर और केरिपु 222 वाहिनी की टीम के द्वारा मौके पर आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया। इस दौरान तेज धमाका हुआ और दूर तक मिट्टी उड़ी।
