Aaj ka Panchang 29 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 29 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 29 September 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal: आज 29 सितंबर...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
रायपुर, 27 मार्च । रायपुर के सांकरा-सिमगा सिक्स लाइन पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार का शरीर दो भागों में बंट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक घटना टाटीबंध ब्रिज के पास आज सुबह हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और बाइक सवार काे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में धरसीवां पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बेहद आक्रोश है। वे सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ते भारी वाहनों पर रोक लगाने और सुरक्षा उपायों को कड़ाई से लागू करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मृतक व्यक्ति की शिनाख्त कर रही है। आरोपित ट्रक चालक फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आराेपित ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
