ऑडी इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू ऑडी Q3
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love ई-कॉमर्स डिलीवरी पर जीएसटी को...
Spread the love *पूज्य मोरारी बापू की पावन...
बिहार दिवस: जब आमिर खान ने लिट्टी चोखा को दिलाई देशभर में पहचान!
लिट्टी चोखा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है! बिहार की ये खास डिश अपने जबरदस्त स्वाद और देसी अंदाज के लिए पूरे देश में मशहूर है। लिट्टी असल में गेहूं के आटे से बनी होती है, जिसमें सत्तू, सरसों का तेल और मसाले भरे जाते हैं। इसे कोयले या उपलों की धीमी आंच पर सेंका जाता है, जिससे इसका स्मोकी फ्लेवर और भी निखर जाता है। अब बात करें चोखे की तो ये उबले आलू, भुने बैंगन और टमाटर को मसालों के साथ मैश करके बनाया जाता है। लिट्टी को जब चोखे के साथ खाया जाता है तो इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है! बिहार की गलियों से लेकर बड़े होटलों तक, लिट्टी चोखा का जलवा हर जगह कायम है।
आज बिहार दिवस के मौके पर अगर लिट्टी चोखा का मजा न लिया जाए, तो कुछ अधूरा सा लगता है! ये डिश न सिर्फ आम लोगों बल्कि सेलिब्रिटीज के बीच भी काफी पॉपुलर है। खुद बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इसके बड़े फैन हैं। कहा जाता है कि उन्होंने इस आइकॉनिक डिश को मशहूर करने में अहम भूमिका निभाई है।
आमिर खान की लिट्टी चोखा के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। पटना दौरे के दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक दुकान पर जाकर बिहार की इस मशहूर डिश का लुत्फ उठाया था। अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्होंने कहा था, “इसका स्वाद अनोखा होता है, मुझे लिट्टी चोखा खाना बहुत पसंद है।” दुकान मालिक के मुताबिक, आमिर खान 2012 में भी यहां आए थे, और उनके आने के बाद दुकान की लोकप्रियता काफी बढ़ गई। उन्होंने बताया, “लोग यहां खासतौर पर यह पूछने आते हैं कि आमिर खान ने कौन-सी लिट्टी खाई थी।”
आमिर खान के लिट्टी चोखा खाने के बाद इस डिश की पॉपुलैरिटी बिहार से बाहर भी तेजी से बढ़ने लगी। कई दुकानदारों ने उनकी तस्वीरें अपने स्टॉल पर लगाकर ग्राहकों को आकर्षित करना शुरू कर दिया। आमिर की वजह से यह एक ट्रेंड बन गया, जिसके बाद विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन जैसे एक्टर्स ने भी लिट्टी चोखा ट्राई किया। आमिर की पसंद ने न सिर्फ इस डिश को चर्चाओं में ला दिया, बल्कि कई लोगों को बिहार आकर इसे चखने के लिए भी प्रेरित किया। उनके प्रभाव ने इस डिश को और पॉपुलर कर दिया, जिससे यह फूड लवर्स के लिए एक ‘मस्ट ट्राई’ डिश बन गई
