BREAKING : पुलिस विभाग में फेरबदल, निरीक्षकों के हुए तबादले, आदेश जारी
Spread the loveगरियाबंद। जिले के पुलिस विभाग में...
Spread the loveगरियाबंद। जिले के पुलिस विभाग में...
Spread the love**सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve में...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
जगदलपुर, 21 मार्च । कलेक्टर हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 10 परिवारों को 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। जिसके तहत तहसील तोकापाल ग्राम गुडरा मारेंगा निवासी चैतु मौर्य की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नी रेयती मौर्य को, तहसील बस्तर ग्राम सालेमेटा-2 निवासी सुकमती बघेल की मृत्यु सांप काटने से पति दिनेश बघेल को, ग्राम बाघनमोहलई निवासी बुटू कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री व पुत्र को, तहसील भानपुरी ग्राम बड़ेआमाबाल निवासी जुगरी कश्यप की मृत्यु सांप काटने से पति सुकूराम कश्यप को, ग्राम मांदलापाल निवासी मंगलराम कश्यप की मृत्यु सांप काटने से माता बसंती कश्यप को, ग्राम तुरपुरा निवासी घनश्याम की मृत्यु सांप काटने से पिता जगु कश्यप को, ग्राम नंदपुरा निवासी बुटकी कश्यप की मृत्यु सांप काटने से पति गडरू कश्यप को, तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम इरिकपाल निवासी लच्छिन कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नी कुमारी कश्यप को, ग्राम कोड़ेनार निवासी रामधर नाग की मृत्यु सांप काटने से पत्नी नीलबती को और तहसील दरभा ग्राम छिन्दावाड़ा निवासी तिलो यादव की मृत्यु पानी में डूबने से माता सुबरी को चार-चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है।
