CG- जवानों को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का छिपाया हथियार और कारतूस बरामद…..
Spread the loveकांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत...
Spread the loveकांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत...
Spread the love मंत्रालय में हुई केंद्रीय समिति...
Spread the love उमरिया को जल्द ही मिलेगी...
इस्लामाबाद, 21 मार्च । पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुई मुठभेड़ में कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का नेतृत्व कर रहे कैप्टन हसनैन अख्तर की जान चली गई। सेना की मीडिया विंग ने कहा कि सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर 20 मार्च को आतंकवादियों को घेरा। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में 10 आतंकवादियों को मार गिराया गया।
पाकिस्तान के अखबार द न्यूज इंटरनेशनल की खबर के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा कि भीषण गोलीबारी में सुरक्षा बलों का नेतृत्व कर रहे कैप्टन हसनैन अख्तर की जान चली गई। 24 वर्षीय सैन्य अधिकारी अख्तर झेलम जिले के निवासी थे। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाका घेर रखा है और बाकी आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। आईएसपीआर ने बयान में कहा है कि 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद पाकिस्तान आतंकवादी हमलों से जूझ रहा है।
