24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
बीजापुर, 20 मार्च । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच अंड्री के जंगल में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर हो गए जबकि एक जवान बलिदानी हो गया।
बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सलियों के कोर सरहदी इलाके बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर अंड्री के जंगल में आज सुबह 7 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में अभी तक 18 नक्सली मारे गए हैं जबकि डीआरजी के एक जवान का बलिदान हो गया। नक्सलियों के कोर इलाके में जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। नक्सलियों को भारी नुकसान की खबर है, मारे गये नक्सलियाें की संख्या और भी बढ़ सकती है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 18 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गये हैं, क्षेत्र में मुठभेड़ के साथ ही सर्चिंग अभियान जारी है, विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी।
